रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
27 KM माइलेज, 6 एयरबैग…ये हैं Hyundai की सबसे सस्ती और अच्छी कार; कीमत मात्र ₹5,59,700 से शुरू
ऑटो

27 KM माइलेज, 6 एयरबैग…ये हैं Hyundai की सबसे सस्ती और अच्छी कार; कीमत मात्र ₹5,59,700 से शुरू

November 15, 2026


Last Updated:

अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और Hyundai आपकी पसंदीदा कंपनी है, तो आपके लिए बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. कंपनी की Grand i10 Nios और Aura जैसी किफायती कारों से लेकर Exter और Venue जैसी SUV तक, हर बजट और जरूरत के हिसाब से ऑप्शन मिलते हैं. इन कारों की कीमत ₹5.59 लाख से शुरू होती है. जानिए किस कार में मिलते हैं सबसे ज्यादा फीचर्स और कितना है माइलेज.

Hyundai Grand i10 Nios: कंपनी की सबसे किफायती हैचबैक ग्रैंड i10 निओस की एक्स-शोरूम कीमत ₹5,59,700 से शुरू होती है. इसका स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन और प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर इसे आकर्षक बनाते हैं. इसमें 8 इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, वायरलेस चार्जर, 6 एयरबैग्स और ईएससी जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल में करीब 20.7 kmpl और सीएनजी वेरिएंट में 27 km/kg तक का माइलेज देता है.

शहरी ट्रैफिक के लिए ग्रैंड i10 निओस में 5-स्पीड मैनुअल के साथ स्मूथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है. इसके केबिन में रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और 260 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल हैं, जो इसे पहली बार कार खरीदने वाली फैमली के लिए एक बेहतरीन और किफायती पैकेज बनाते हैं.

Hyundai Exter: ये एक कॉम्पैक्ट माइक्रो एसयूवी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5,80,600 से शुरू होती है. इसके बॉक्सी एसयूवी डिजाइन में एच-शेप एलईडी डीआरएल और रूफ रेल्स मिलते हैं, जबकि केबिन में इलेक्ट्रिक सनरूफ, डैशकैम और 8-इंच टचस्क्रीन दी गई है. सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स और ईएससी स्टैंडर्ड हैं. इसका 1.2 लीटर इंजन पेट्रोल पर 19.4 kmpl और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी पर 27.1 km/kg माइलेज देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसका हाई स्टांस और 391 लीटर का बड़ा बूट स्पेस इसे खराब रास्तों और फैमिली ट्रिप्स के लिए बेहद व्यावहारिक बनाते हैं. इसके इंटीरियर में सेमी-लेदरेट सीट्स, पैडल शिफ्टर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 83 पीएस पावर वाला इसका रिफाइंड 4-सिलेंडर इंजन मैनुअल और एएमटी दोनों विकल्पों में स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और कम मेंटेनेंस कॉस्ट सुनिश्चित करता है.

Hyundai i20: इस प्रीमियम हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत ₹5,99,700 से शुरू होती है. शार्प कट्स, एलईडी हेडलैंप्स और 16-इंच अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. इसके मॉडर्न इंटीरियर में 10.25-इंच टचस्क्रीन, बोस साउंड सिस्टम, सनरूफ और डिजिटल क्लस्टर मिलता है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ईएससी और हिल असिस्ट स्टैंडर्ड हैं. इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मैनुअल व आईवीटी गियरबॉक्स के साथ 20 kmpl तक माइलेज देता है.

इसका केबिन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा प्रीमियम और स्पेशियस माना जाता है, जिसमें एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल और एयर प्यूरीफायर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें रियर कैमरा, टीपीएमएस और ऑल-सीट थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दी गई है. ये कार 88 पीएस तक की पावर जनरेट करती है और इसका सीवीटी (IVT) गियरबॉक्स हाईवे और शहर दोनों में बेहद आरामदायक ड्राइव देता है.

Hyundai Aura: सब-कॉम्पैक्ट सेडान हुंडई ऑरा की एक्स-शोरूम कीमत ₹5,99,990 से शुरू होती है. स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, जेड-शेप एलईडी टेललैंप्स और 402 लीटर का बड़ा बूट स्पेस इसे फैमिली कार बनाते हैं. इंटीरियर में 8 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, रियर आर्मरेस्ट और ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स से लैस है. इसका 1.2 लीटर इंजन पेट्रोल में 17 kmpl और सीएनजी में 22 से 28.4 km/kg तक माइलेज देता है.

इसका सस्पेंशन खराब सड़कों पर बेहतरीन राइड कम्फर्ट प्रदान करता है और इसकी रियर सीट लंबी यात्राओं के लिए काफी आरामदायक है. इसमें क्रूज कंट्रोल, फुटवेल लाइटिंग, पुश-बटन स्टार्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. किफायती रनिंग कॉस्ट चाहने वालों के लिए इसका फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वेरिएंट और शहर में आसान ड्राइविंग के लिए एएमटी ऑटोमैटिक मॉडल पॉपुलर हैं.

Hyundai Venue: इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹7,99,900 से शुरू होती है. बोल्ड ग्रिल और कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स के साथ इसके केबिन में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स और लेवल-2 एडास इसे बेहद सुरक्षित बनाते हैं. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलते हैं, जो 17.9 से 20.99 kmpl तक माइलेज देते हैं.

ये अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड एसयूवी में से एक है, जिसमें 360-डिग्री कैमरा, बोस का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और 375 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. ग्राहकों को इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं. दमदार परफॉर्मेंस, शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और मॉडर्न सेफ्टी इसे एक कंप्लीट एसयूवी बनाते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X