Deoria News:विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पांच पर प्राथमिकी – Married Woman Beaten And Driven Out Of Her Home; Fir Registered Against Five People
देवरिया। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर बच्चे सहित घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। उमानगर निवासी सुमन कुशवाहा की शादी 30 नवंबर 2019 को अर्जुन सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद कारोबार के लिए पांच लाख रुपये मांगे जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट और प्रताड़ना की गई।
22 मई 2023 को उन्हें बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया और गहने भी रख लिए गए। इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ चौबे को सौंपी गई है। संवाद
