सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोग घायल – Vehicle Falls Into Deep Gorge; Three People Injured

November 16, 2026


उत्तरकाशी। डुंडा तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल पहुंचाया गया। वहीं हादसे के कारण का पता नहीं सका।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रविवार सुबह डुंडा तहसील के अंतर्गत सौंद-मंजगांव मोटर मार्ग पर मंजगांव के समीप हुई। वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। घायलों में शिवराज राणा (42) पुत्र बचन सिंह राणा निवासी ग्राम बड़ेथ डुंडा, वाहन चालक शुभम (28) निवासी ग्राम तलोग डुंडा व सुंदर लाल नौटियाल (53) पुत्र जगदीश प्रसाद नौटियाल निवासी ग्राम खुरमोला डुंडा शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से सीएचसी ब्रह्मखाल ले जाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X