सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अल्मोड़ा

Almora News:नौलाकोट विद्यालय में पीएम ई विद्या योजना का शुभारंभ – Launch Of The Pm E-vidya Scheme At Naulakot School

November 16, 2026


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से बग्वालीपोखर स्थित प्राथमिक विद्यालय नौलाकोट में पीएम ई विद्या योजना का शुभारंभ हुआ।

एससीईआरटी उत्तराखंड की पहल पर प्रदेश के चयनित 100 विद्यालयों में शुरू की जा रही इस योजना के तहत विद्यालय में टीवी सेटअप और कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब बच्चे शैक्षिक टीवी चैनलों के माध्यम से हिंदी, गणित, विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की रोचक एवं पाठ्यक्रम आधारित सामग्री देख सकेंगे। इससे पढ़ाई अधिक सरल, प्रभावशाली और रुचिकर बनेगी। वहां प्रधानाध्यापक मनोज पंत, आशुतोष शाही सहित शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X