Barabanki News:लापता बुजुर्ग महिला का शव पानी भरे गड्ढे में मिला – Body Of Missing Elderly Woman Found In Water-filled Pit
हैदरगढ़। अंसारी गांव से तीन दिन पहले लापता बुजुर्ग महिला मोहसिना (60) का शव रविवार को नहर के पास पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला। पुलिस के अनुसार अंसारी गांव के महबूब की पत्नी मोहसिना शुक्रवार को घर से लापता हो गई थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना तलाश कर रहे थे। रविवार को घर से थोड़ी दूर पर नहर के बगल गड्ढे में भरे पानी में मोहसिना का शव उतराता मिला।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ समीर सिंह ने बताया कि घर के पीछे गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। मामले में परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
