सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:देवलास मेले का शुभारंभ, 18 नवंबर को होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता – Devlas Fair Begins; Horse Racing Competition To Be Held On November 18
मऊ

Mau News:देवलास मेले का शुभारंभ, 18 नवंबर को होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता – Devlas Fair Begins; Horse Racing Competition To Be Held On November 18

November 16, 2026


Devlas Fair begins; horse racing competition to be held on November 18

देवलास मेले का उद्घाटन करते जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय

वलीदपुर। देवल धाम देवलास में सूर्य षष्ठी के पावन अवसर पर लगने वाले छह दिवसीय पारंपरिक मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने शनिवार को शाम फीता काटकर किया। इस दौरान पूरा मेला परिसर श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहा। 18 नवंबर को घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी प्राचीन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। मेले के माध्यम से लोगों को अपनी परंपराओं से जुड़ने तथा आपसी मेल-मिलाप का अवसर मिलता है। इस अवसर पर देवकाली के प्रधान अभिषेक यादव रामप्रवेश जिला पंचायत सदस्य जयभीम कुमार, संतोष सिंह, अंगद कुमार, अखिलेश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X