सादाबाद:ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव, तीन गंभीर, घायल रेफर – Firing And Stone Pelting On Tractor-trolley Riders

पुलिस प्रतीकात्मक
November 16, 2026

पुलिस प्रतीकात्मक
सादाबाद के गांव अरोठा में पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में तीन लोग छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव अरोठा निवासी संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो माह पूर्व गांव के भूरी सिंह से सीमेंट के खंभे लगाने पर कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर भूरी सिंह उससे रंजिश मानने लगा था। आरोप है कि 15 नवंबर की रात करीब आठ बजे उसका पार्टनर योगवीर निवासी मंस्या तथा कर्मचारी दिग्विजय निवासी महोली रोड मथुरा और लवकेश निवासी लाजपत नगर, मथुरा ट्रैक्टर लेकर नौहरे से निकलकर खेत की ओर जा रहे थे।
तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे भूरी सिंह, उसके पुत्र अजय, संतोष उर्फ सचदेव, प्रमोद और कुलदीप ने एकराय होकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि अजय ने अपने पिता के लाइसेंसी हथियार से और अन्य आरोपियों ने अवैध असलहों से जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपियों ने पथराव भी किया, जिससे कार के शीशे टूट गए।
फायरिंग में योगवीर, दिग्विजय और लवकेश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों का एक तमंचा मौके से बरामद किया गया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजय कुमार की तहरीर पर भूरी सिंह, अजय, संतोष उर्फ सचदेव, प्रमोद और कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
November 16, 2026
हाईटेंशन लाइन – फोटो : प्रतीकात्मक विस्तार सासन कस्बा के मोहल्ला किशनगढ़ी में अपनी बुआ के घर पर आया सात वर्षीय बालक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया […]
November 16, 2026
सासनी कोतवाली चौराहे पर बने अस्पताल को किया सील – फोटो : संवाद विस्तार हाथरस जिले में अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम सत्यप्रकाश पटेल के निर्देश पर टीमों ने सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र में तीन पैथोलीज व एक अस्पताल सील, दो को नोटिस जारी […]
November 16, 2026
सीएचसी में घायल का प्राथमिक उपचार करते चिकित्सक। – फोटो : samvad क्षेत्र के अरौठा गांव में रविवार रात जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पहले दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, इसके बाद फायरिंग होने की बात सामने आई है। घटना में तीन युवकों को छर्रे लगे हैं। […]
