Hathras News:पालिका अध्यक्ष को तामील हुआ नोटिस, शासन को भेजी सूचना – Notice Served To The Municipal Chairman, Information Sent To The Government

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : Archive
November 16, 2026

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : Archive
हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी को शासन का नोटिस तामील करा दिया है। शनिवार को नोटिस तामील होने के बाद सोमवार को सूचना शासन को भेज गई है।
शासन ने दो दिन के अंदर नोटिस तामील करने के निर्देश दिए थे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और निविदा प्रक्रिया में बिना तकनीकी व वित्तीय मूल्यांकन के फर्म का चयन करने के मामले में शासन ने पालिका अध्यक्ष से जवाब तलब किया है।
सभासद मनीष अग्रवाल और सुनील अग्निहोत्री ने शासन से शिकायत की थी कि पालिका ने बिना तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन किए ही एक फर्म का चयन कर लिया। डीएम द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट में ये आरोप सही पाए गए थे। इसी मामले में शासन ने 4 अगस्त को श्वेता चौधरी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे।
इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने शासन के आदेश पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 31 दिसंबर 2026 तक निष्पक्ष और अंतिम जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब शासन ने नए सिरे से यह कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पूर्व में भी शासन स्तर से अगस्त 2025, इस साल जनवरी और फरवरी में नोटिस व अनुस्मारक भेजे जा चुके हैं, लेकिन समयानुसार स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर शासन ने अब अंतिम अवसर देते हुए एक सप्ताह का कड़ा अल्टीमेटम दिया है। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि नोटिस तामील करा दिया गया है और सूचना शासन को भेज दी गई है।
November 16, 2026
पुलिस प्रतीकात्मक विस्तार सादाबाद के गांव अरोठा में पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में तीन लोग छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव अरोठा निवासी संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो माह […]
November 16, 2026
हाईटेंशन लाइन – फोटो : प्रतीकात्मक विस्तार सासन कस्बा के मोहल्ला किशनगढ़ी में अपनी बुआ के घर पर आया सात वर्षीय बालक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया […]
November 16, 2026
सासनी कोतवाली चौराहे पर बने अस्पताल को किया सील – फोटो : संवाद विस्तार हाथरस जिले में अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम सत्यप्रकाश पटेल के निर्देश पर टीमों ने सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र में तीन पैथोलीज व एक अस्पताल सील, दो को नोटिस जारी […]
