Baghpat News:महिलाओं से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर रास्ता रोका – Crime News
बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास टहल रही चार महिलाओं के साथ बाइक सवार युवकों ने अभद्रता की। विरोध करने पर रास्ता रोककर खड़े हो गए और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 नवंबर की शाम उसकी पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और दो भतीजियां आश्रम की तरफ टहलने गई थीं। तभी बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें रोककर लिफ्ट देने की बात कहकर छेड़छाड़ की और फिर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए भाग गए। चारों युवक दोबारा वापस आकर रास्ता रोककर खड़े हो गए। पत्नी ने वहां से घर आकर पूरे मामले के बारे में बताया। घटनास्थल पर जाकर पता किया तो आरोपी दीन मोहम्मद उर्फ लोहड़ी, शाहरुख, आसिफ और सलीम के नाम पता चले, जो गांव के ही रहने वाले हैं। इसमें जांच अधिकारी एसआई राहुल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले। उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
