मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hisar News:महिला छात्रावासों में अब केवल महिला कर्मचारी होंगी तैनात – Only Female Staff Will Now Be Deployed In Women’s Hostels
हिसार

Hisar News:महिला छात्रावासों में अब केवल महिला कर्मचारी होंगी तैनात – Only Female Staff Will Now Be Deployed In Women’s Hostels

November 17, 2026


Only female staff will now be deployed in women's hostels.

लुवास में छात्राओं के साथ संवाद करते महिला आयोग उपाध्यक्ष मीना परमार।

हिसार। महिला छात्रावासों में अब कुक, सफाईकर्मी, गैर शिक्षक कर्मचारी, क्लर्क और वार्डन समेत सभी पदों पर महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी। जिन छात्रावासों में पुरुष कर्मचारी कार्यरत हैं उन्हें वहां से हटाकर दूसरी जगह भेजा जाएगा। महिला आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं की संख्या और तैनात कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है।

महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने सोमवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में अमर उजाला से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ छात्रावासों में पुरुष कर्मचारियों की तैनाती की शिकायतें मिली थीं। इनमें कुछ कर्मचारी कुक के तौर पर भी कार्यरत हैं। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी शिक्षण संस्थानों से जानकारी मांगी है। ऐसे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से दूसरी जगह तैनात किया जाएगा।

मीना परमार ने कहा कि सभी शिक्षण और अन्य संस्थानों में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) का गठन अनिवार्य है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जिस संस्थान में कमेटी नहीं मिलेगी, उसके अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आईसीसी में आने वाली शिकायतों की जांच और उनका निपटारा 90 दिन के भीतर करना जरूरी होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X