Sonipat News:घर से आभूषण चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार – Accused Arrested In Case Of Jewelry Theft From A House
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर ने शिवाजी नगर में घर से नकदी और चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में गांव गुमड़ के सुमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि शिवाजी नगर निवासी गुलाब सिंह ने 11 नवंबर को गन्नौर थाने में प्राथमिकी दी थी कि भाई दूज पर वह परिवार के साथ सोनीपत में अपनी बहन के घर गए थे। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। अलमारी की जांच करने पर 6300 रुपये नकद, करीब 4000 रुपये के सिक्के, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, तीन अंगूठियां और हथफूल गायब मिले। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है।
