मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म – Rape With Minor

November 17, 2026


सिरसा। महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी हर्ष सिरसा शहर का निवासी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात जुलाई 2026 में आरोपी हर्ष से हुई थी। हर्ष ने उसे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि उसने आरोपी के परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। जांच अधिकारी सुनीता रानी ने बताया कि आरोपी हर्ष व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X