मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:विद्यार्थियों को शासन व्यवस्था के बारे में बताया – Students Were Informed About The System Of Governance
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:विद्यार्थियों को शासन व्यवस्था के बारे में बताया – Students Were Informed About The System Of Governance

November 17, 2026


Students were informed about the system of governance

महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी व प्राध्यापक। संस्थान
– फोटो : Samvad

संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में विकसित हरियाणा के लिए युवा सुधार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शासन व्यवस्था और जनसेवाओं में सुधार के लिए सुझाव देने के प्रति प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने रोजमर्रा की समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि शासन व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए जनहित से जुड़े सुझाव महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डॉ. अनिल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों, नियमों और इसमें विद्यार्थियों की भूमिका के बारे जानकारी दी। कार्यकारी प्राचार्या डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि केवल शिकायत करने से व्यवस्था में बदलाव नहीं आता, बल्कि इसके लिए लोगों को अपना योगदान देना होता है।

विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके सरल समाधान तैयार करने चाहिए। उनका एक सुझाव भी बड़ी संख्या में लोगों की परेशानी कम कर सकता है। नोडल अधिकारी डॉ. अनीता ने विद्यार्थियों को सुझाव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बोनाफाइड प्रमाणपत्र बनवाने की जानकारी दी।

उन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं के उदाहरण देते हुए त्वरित और मध्यम अवधि में किए जा सकने वाले सुधारों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप में समस्या और उसके समाधान से जुड़े सुझाव देने के लिए कहा गया। इस दौरान पूनम गर्ग, गौरव बरेजा, प्रदीप कुमार, डॉ. विजय चावला और रमनप्रीत सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X