Gurugram News:फ्रेट कॉरिडोर को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान – Freight Corridor Receives International Recognition
ग्रेटर नोएडा। भारत के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) को एफआईडीआईसी एशिया-पैसिफिक प्रोजेक्ट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित सम्मेलन में यह पुरस्कार दिया गया। परियोजना को लार्ज प्रोजेक्ट श्रेणी में सम्मानित किया गया।
