Tehri News:कांग्रेस ने घनसाली में चलाया हस्ताक्षर अभियान – Congress Launched Signature Campaign In Ghansali
घनसाली (टिहरी)। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के काले कारनामों को उजागर करने और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान घनसाली विधानसभा प्रभारी महेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।
पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर 210 दस करोड़ की संपत्ति अर्जित करने, गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति, भू-माफियाओ को संरक्षण देने और मंत्री धन सिंह रावत पर सहकारिता घोटाले के आरोप लग रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान में घनसाली विधानसभा समन्वयक कृष्ण स्वरूप बडोनी, भगवती सेमवाल, सोहनलाल रतुड़ी, दिनेश लाल, बालकृष्ण नौटियाल, सुंदरलाल उनियाल, जसवीर नेगी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, आनंद व्यास, पूर्णानंद, कुकरेती मौजूद थे। संवाद
