मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:संतों का सानिध्य जीवन को देता है सकारात्मक दिशा – The Company Of Saints Gives Positive Direction To Life
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:संतों का सानिध्य जीवन को देता है सकारात्मक दिशा – The Company Of Saints Gives Positive Direction To Life

November 17, 2026


गोला गोकर्णनाथ। जीवन की कठिनाइयों में संतों का सानिध्य और मार्गदर्शन व्यक्ति को सकारात्मक दिशा देता है। संतों के आशीर्वाद से जीवन की मुश्किलों से उबरने की प्रेरणा मिलती है।

रविवार शाम नगर की श्री धर्मादा समिति गोशाला में चल रहे गोपाष्टमी महोत्सव के तहत आयोजित संत सम्मेलन में यह विचार सामने आए। सम्मेलन में भारतीय संस्कृति में गाय की महिमा और उपयोगिता पर भी चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश ने कहा कि जिस व्यक्ति को संतों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, उसके जीवन की कठिनाइयां दूर होने लगती हैं। संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद व्यक्ति को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

कबीरपंथी संत प्रवीण दास, महंत आदित्येश्वरानंद, सुरेश शुक्ला संदेश, रामदेव मिश्रा शास्त्री और भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व और उपयोगिता पर विचार रखे। आयोजक विजय शुक्ला रिंकू ने धर्माचार्यों और संतों को सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रवीणदास महाराज, कन्हैया लाल शुक्ला, सुरेश शुक्ला संदेश, शिव महेश सिंह, नितिन रस्तोगी, कमला देवी, दिनेश मिश्रा, महंत आदित्येश्वरानंद मौजूद रहे।

——————–

गोपाष्टमी महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोह लिया मन

गोला गोकर्णनाथ। श्री धर्मादा समिति गोशाला में चल रहे गोपाष्टमी महोत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। शनिवार रात विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक मंच सजा। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी और अधिवक्ता विवेक अवस्थी ने गोपूजन कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर, अरविंद पब्लिक स्कूल, यदुशील शिक्षा निकेतन, मां सरस्वती शिक्षा मंदिर, ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर, आदर्श दुर्गा विद्या मंदिर और शारदे ज्ञान मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजक विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर शैलेंद्र सक्सेना, संजय तिवारी, राममोहन सोनी, पवन गुप्ता, शत्रुघ्न मिश्रा, रविंद्र कटियार आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X