मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:शादी अनुदान के लिए आए 4209 आवेदन, 684 अटके – 4209 Applications Received For Marriage Grant, 684 Stuck

November 17, 2026


लखीमपुर खीरी। शादी अनुदान योजना के तहत जिले में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 4209 आवेदन आए हैं। इनमें से 2879 लाभार्थियों के खातों में 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा चुकी है, जबकि 684 आवेदन लंबित हैं। विभिन्न स्तरों पर 568 आवेदन निरस्त किए गए हैं।

जिले को चालू वित्तीय वर्ष में 3081 बेटियों की शादी के लिए अनुदान देने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष आवेदन लक्ष्य से 1128 अधिक आए हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। शादी के 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन मिलने के बाद ब्लॉक और तहसील स्तर पर जांच व सत्यापन कराया जाता है। रिपोर्ट मिलने पर पात्र आवेदकों के खातों में अनुदान की राशि भेजी जाती है। अधिकारी ने बताया कि मार्च तक लक्ष्य पूरा किया जाना है। लंबित आवेदनों का निस्तारण कर लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X