Basti News:पीपीटी राउंड में शुभ्रा अव्वल राज्य स्तर के लिए चयनित – Shubhra Tops The Ppt Round; Selected For The State Level
बस्ती। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से सोमवार को विकास भवन सभागार में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के चैलेंज ट्रैक के अंतर्गत जनपद स्तरीय पीपीटी राउंड का आयोजन किया गया। इसमें माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में हर्रैया विकासखंड की निवासी शुभ्रा पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। जनपद से तीन-तीन सदस्यों की दो टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवनीत तिवारी और उद्धव कुमार मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर प्रदीप कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकिशोर और प्रोफेसर अभिषेक शामिल रहे। संवादत
