अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने दो थाना प्रभारियों समेत आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। थाना चंडौस के थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या को थाना दादों का नया प्रभारी बनाया गया है। थाना जवां की थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी को स्थानांतरित कर थाना छर्रा भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों में जितेंद्र सिंह पीलीवाल को अचलताल चौकी (थाना गांधी पार्क) से स्थानांतरित करके कोतवाली नगर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। सुशील कुमार को हवाई अड्डा चौकी (थाना महुआखेड़ा) से हटाकर थाना देहलीगेट का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। महिपाल सिंह को थाना पिसावा से धनीपुर मंडी चौकी (थाना महुआखेड़ा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धनीपुर मंडी चौकी पर पहले तैनात रहे बिजेंद्र सिंह यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सुभाष कुमार को थाना सासनी गेट से थाना छर्रा तथा योगेश कुमार को थाना टप्पल से स्थानांतरित कर थाना गोंडा में नई तैनाती दी गई है।