Mahindra XEV 9S का सेफ्टी में नया रिकॉर्ड! 5-स्टार रेटिंग के साथ Innova, Safari और XUV 7XO को पछाड़ा
Last Updated:
Mahindra XEV 9S ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. ये उपलब्धि पाने वाली देश की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV बन गई है. इतना ही नहीं, 76.15 अंकों के साथ इसने XUV 7XO, Toyota Innova Hycross और Tata Safari जैसी पॉपुलर SUVs को भी पीछे छोड़ दिया है. जानिए इसके क्रैश टेस्ट स्कोर, सेफ्टी फीचर्स, कीमत और 679 KM तक की रेंज.
Mahindra XUV 9s को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
Mahindra की SUVs को उनके दमदार इंजन के साथ सेफ्टी के लिए भी जाना जाता है. कंपनी की फ्लैगशिप थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S ने भी Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार की सेफ्टी रेटिंग हासिल करते हुए इस लेगेसी को बरकरार रखा है. ये अचीवमेंट इसलिए भी खास है क्योंकि XEV 9S भारत एनकैप के तहत 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली देश की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी बन गई है.
इसके साथ ही, ये इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल दोनों सेगमेंट में अब तक टेस्ट की गई सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली 7-सीटर कार भी बन चुकी है. महिंद्रा के मॉडर्न INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड XEV 9e और BE 6 के बाद ये तीसरी इलेक्ट्रिक कार है, जिसने क्रैश टेस्ट में ये मुकाम हासिल किया है.
क्रैश टेस्ट रिजल्ट और स्कोर
Mahindra XEV 9S ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 31.15 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं. कुल 76.15 अंकों के साथ इसने 7-सीटर सेगमेंट में महिंद्रा की ही XUV 7XO (75.73 अंक), टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (75.47 अंक), मारुति इनविक्टो (75.43 अंक) और टाटा सफारी (74.62 अंक) को पीछे छोड़ दिया है. सभी टेस्टेड कारों की ओवरऑल सूची में ये छठे स्थान पर है.
सेफ्टी फीचर्स
पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस कार में बेहद मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं-
- बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि टॉप वेरिएंट में ड्राइवर नी-एयरबैग सहित कुल 7 एयरबैग दिए गए हैं.
- 5 रडार और फ्रंट कैमरे के साथ Level 2+ ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ESP और TPMS मौजूद है.
- ड्राइवर मॉनिटरिंग के लिए ‘Eyedentity’ सिस्टम और लाइव रिकॉर्डिंग वाले ‘Secure360’ जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं.
कीमत, बैटरी, मोटर और रेंज
Mahindra XEV 9S की एक्स-शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 30.15 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी इसे 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी पैक विकल्पों में पेश करती है.
रियर-व्हील ड्राइव (RWD) लेआउट वाली इस एसयूवी की इलेक्ट्रिक मोटर वेरिएंट के अनुसार 228 bhp से लेकर 282 bhp तक की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. सिंगल चार्ज पर 59 kWh बैटरी पैक 521 किलोमीटर, 70 kWh पैक 600 किलोमीटर और बड़ा 79 kWh बैटरी पैक 679 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देने में सक्षम है.

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें
