मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:आज के कार्यक्रम – City News

November 17, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

Updated Tue, 17 Nov 2026 12:33 AM IST

City news

गायत्री यज्ञ और कथा

सुबह 08:00 बजे। लंभुआ के सर्वोदयनगर में गायत्री परिवार का यज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रवाचिका मांडवी दीदी प्रवचन करेंगी।

श्रीमद्भागवत कथा

दोपहर 03:00 बजे। जयसिंहपुर के बहादीपुर में श्रीमद्भागवत कथा होगी। प्रवाचक राजेश ठाकुर महाराज प्रवचन करेंगे।

शाम 05:00 बजे। दोस्तपुर के शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा होगी। प्रवाचक अतुल कृष्ण भाविनी शरण महाराज प्रवचन करेंगे।

शाम 05:00 बजे। कूरेभार के धनजई गांव में स्थित धमसा माता मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा होगी। प्रवाचक जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज प्रवचन करेंगे।

सुंदरकांड पाठ

शाम 05:00 बजे। कुड़वार कस्बे के नौगवांतीर मार्ग पर हनुमंत नगर में स्थित हनुमानगढ़ी में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।

श्रीराम कथा

शाम 06:30 बजे। बल्दीराय के पीरो सरैया गांव में श्रीराम कथा होगी। प्रवाचक रुद्र शरण दास महाराज रामायणी प्रवचन करेंगे।

रामलीला

रात 08:00 बजे। सूरापुर के पुरानी बाजार में हनुमत रामलीला समिति की ओर से रावण जन्म, नारद मोह का मंचन किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X