मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी में दर्दनाक हादसा:बहन की शादी का निमंत्रण बांटने निकले दो दोस्त, हादसे में हुई एक की मौत – Road Accident In Varanasi Youth Killed After Car Collides With Motorcycle
वाराणसी

वाराणसी में दर्दनाक हादसा:बहन की शादी का निमंत्रण बांटने निकले दो दोस्त, हादसे में हुई एक की मौत – Road Accident In Varanasi Youth Killed After Car Collides With Motorcycle

November 17, 2026


Road accident in Varanasi Youth killed after car collides with motorcycle

Road Accident

विस्तार

बहन की शादी का निमंत्रण बांटने निकले दो दोस्तों के लिए पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार काल बन गई। गाजीपुर के सिधौना स्थित हाईवे तिराहे के पास बाइक सवार दोनों युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नारायण साहनी (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे गौतम यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

दोनों युवक आदमपुर थाना क्षेत्र के मच्छोदरी इलाके के रहने वाले थे। गौतम यादव अपनी बहन की शादी का निमंत्रण बांटने के लिए दोस्त नारायण साहनी के साथ सोमवार सुबह घर से निकले थे। 

इसी दौरान गाजीपुर के सिधौना स्थित हाईवे तिराहे के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में नारायण साहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे गौतम यादव करीब 10 मीटर दूर छिटककर सड़क पर गिर गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गौतम के पास से मिले मोबाइल के जरिए हादसे की सूचना उनके घरवालों को दी। आदमपुर थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर का मामला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X