घूंघट में सास को पानी देने आई बहू, फिर अचानक ‘Kasoor’ गाने पर करने लगी डांस, सास का रिएक्शन जीत रहा दिल
Last Updated:
घूंघट ओढ़कर सास को पानी देने पहुंची बहू ने अचानक ‘Kasoor’ गाने पर डांस शुरू कर दिया. बहू के शानदार मूव्स देखकर सास भी मुस्कुराती नजर आईं. उनका प्यारा और सपोर्टिव अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. खासकर सास-बहू के रिश्ते से जुड़े वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींचते हैं. आमतौर पर इस रिश्ते को लेकर कई तरह की धारणाएं सुनने को मिलती हैं, लेकिन कुछ वीडियो इन धारणाओं को बदलने का काम करते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहू अपने डांस से लोगों का दिल जीत रही है. वहीं, उसकी सास का प्यार भरा अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
घूंघट में डांस कर रही बहू
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहू सिर पर घूंघट डाले अपनी सास के सामने डांस करती है. शुरुआत में उसका अंदाज बिल्कुल सामान्य नजर आता है. सास भी बड़े प्यार से उसके पास बैठी दिखाई देती हैं. बहू का ‘Kasoor’ गाने पर डांस करती है. बहू के डांस मूव्स और उसका आत्मविश्वास देखने लायक है. वह पूरे उत्साह के साथ गाने पर थिरकती नजर आती है. इस दौरान उसकी सास भी उसे बड़े प्यार से बैठकर देखती रहती हैं. बहू को इस तरह खुशी से डांस करते देखकर सास के चेहरे पर भी खुशी साफ झलकती है. उनका यह प्यारा रिएक्शन वीडियो को और खास बना देता है.
View this post on Instagram
