बिहार:मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा मामला – Vip Chief Mukesh Sahni Accused Threatening Kill Bjp Leader;tilkeshwar Police Station Chief Confirmed

मुकेश सहनी
November 17, 2026

मुकेश सहनी
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी पर दरभंगा में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के भाजपा महामंत्री संतोष यादव ने तिलकेश्वर थाने में आवेदन देकर मुकेश सहनी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपा है। तिलकेश्वर थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें: श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की कमान, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली जानिए?
भाजपा नेता संतोष यादव ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 14 नवंबर को मुकेश सहनी ने उन्हें फोन कर बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान फोन पर उनसे पूछा गया कि वे मंदिर क्यों नहीं बनने दे रहे हैं। इस पर संतोष यादव ने जवाब दिया कि मंदिर सार्वजनिक रूप से बन रहा है और उसे सार्वजनिक ही रहने दिया जाना चाहिए। आरोप है कि इस पर मुकेश सहनी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि तुम दुनिया में रहोगे, तभी मंदिर को सार्वजनिक कराओगे। तुम हमें पहचानते नहीं हो।
संतोष यादव के अनुसार, 15 नवंबर को मुकेश सहनी ने उनके गांव महुसौत में सहनी समाज की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को उकसाते हुए संतोष यादव को छह इंच छोटा करने की धमकी दी। इस पूरे मामले पर तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने कहा कि संतोष यादव का आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
November 17, 2026
मिथिला के महाकवि लालदास की जयंती सह स्मृति पर्व का 16वां समारोह प्लस टू लालदास उच्च विद्यालय, खड़ौआ परिसर में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित शिव कुमार मिश्र के स्वस्ति वाचन, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और महाकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर नंदनी, विदिशा दास […]
November 15, 2026
मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ से बरामद बिहार पुलिस के एएसआई चंद्रमोहन सिंह के शव को लेकर उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनके बड़े भाइयों पप्पू राय और बलबीर राय ने हाथ पर बने टैटू और ‘क्रांति’ शब्द लिखे होने के आधार […]
November 15, 2026
उच्च शिक्षण संस्थानों में संविदा पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। पटना उच्च न्यायालय में दाखिल जवाबी हलफनामे में आयोग ने कहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े नियम अनिवार्य हैं और किसी भी स्तर पर इनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। […]
