मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरदोई में भीषण सड़क हादसा:बाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो की मौत, दो घायल – Hardoi: Two Dead, Including The Son Of A Former Village Head, In A Motorcycle Collision; Two Others Injured
हरदोई

हरदोई में भीषण सड़क हादसा:बाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो की मौत, दो घायल – Hardoi: Two Dead, Including The Son Of A Former Village Head, In A Motorcycle Collision; Two Others Injured

November 17, 2026


Hardoi: Two dead, including the son of a former village head, in a motorcycle collision; two others injured

शाहाबाद सीएचसी में मौजूद पुलिस व अन्य

विस्तार

शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक गुजीदेई के पूर्व प्रधान का पुत्र है। दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को शाहाबाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पाली थाना क्षेत्र के गुजीदेई निवासी सुधीर (23) खेती करते थे। उनके दिवंगत पिता अनिल कुमार गुजीदेई के प्रधान रहे थे। मंगलवार शाम वह बाइक से घर से निकले थे। उनके साथ गांव का गौरव उर्फ अनुभव (23) भी था। पाली शाहाबाद मार्ग पर दूसरी बाइक से आ रहे सिंगुलापुर निवासी सौरभ (23) की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। सौरभ के साथ प्रिंस (24) भी सवार था। गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। घटना में सुधीर और सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। गौरव और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों बाइकों को पुलिस ने पाली थाने में खड़ा करा दिया है। सीओ शाहाबाद संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके से हेलमेट भी नहीं मिला है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X