Shravasti News:डोमाई गांव में दोबारा हुई पैमाइश – A Re-survey Was Conducted In Domai Village

डोमाई गांव में पैमाइश करते कर्मी।- संवाद
November 17, 2026

डोमाई गांव में पैमाइश करते कर्मी।- संवाद
सिरसिया। सिंचाई विभाग की टीम ने सोमवार को डोमाई गांव पहुंचकर पक्की नाली के निर्माण के लिए दोबारा पैमाइश की। सहायक अभियंता केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पहले गाड़े गए खूंटे हटवाकर नए सिरे से भूमि का चिह्नांकन किया।
ग्रामीणों ने पूर्व में आई टीम पर गलत पैमाइश करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इस मामले को अमर उजाला ने 12 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने इसका संज्ञान लेते हुए दोबारा पैमाइश के लिए टीम भेजी।
एसडीएम भिनगा आशीष कुमार भारद्वाज की निगरानी में टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पैमाइश की। जेई पंकज कुमार और विमलेश कुमार ने अभिलेखों के आधार पर पक्की नाली के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की।
इस दौरान ग्रामीण हरिशंकर त्रिपाठी, अशोक कुमार, राम तीरथ, बुधराम और ननके तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि पूर्व में नहर खंड चार की टीम ने सरकारी जमीन के बजाय खेतों में गलत तरीके से निशान लगा दिए थे।
विरोध करने पर अधिकारियों ने गाली-गलौज और अभद्रता की थी। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को विभाग ने दोबारा पैमाइश कराई।
November 17, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 17 Nov 2026 12:51 AM IST 1- तपोस्थली में विशेष पूजा सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भिक्षु देवानंद ने दी। ————— 2- सामूहिक हवन-पूजन सुबह 09:00 बजे। भिनगा स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक […]
November 17, 2026
तपोस्थली में ध्यान करने का अभ्यास करते विद्यार्थी।- संवाद कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को विभिन्न जिलों के विद्यालयों से विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे। महामांकोल धम्मा लैंड में विद्यार्थियों ने ध्यान के बारे में जानकारी प्राप्त की और इसका अभ्यास कर प्रभाव जाना। डॉ. वांगकोट सिंधी पॉल ने विद्यार्थियों को विभिन्न मुद्राओं […]
November 17, 2026
सीताद्वार झील के घाट पर पूजा के लिए सूर्योदय की प्रतीक्षा करतीं महिलाएं। – संवाद श्रावस्ती। जिले में सोमवार को छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। नदी और तालाबों के घाटों पर भोर से ही व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा की। दीपदान के साथ […]
