मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जमीन के लिए बुजुर्ग मां से मारपीट:बेटे से रहम की भीख मांगती रही महिला, लेकिन उसने एक नहीं सुनी; देखें वीडियो – Assaulted Elderly Mother Over Land
बुलंदशहर

जमीन के लिए बुजुर्ग मां से मारपीट:बेटे से रहम की भीख मांगती रही महिला, लेकिन उसने एक नहीं सुनी; देखें वीडियो – Assaulted Elderly Mother Over Land

November 17, 2026


Assaulted elderly mother over land

बुजुर्ग से मारपीट करता बेटा

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के असरौली गांव में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां से मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मां बेटे से रहम की भीख मांगती रही लेकिन उसने नहीं सुनी।

बताया जा रहा है कि यह मामला दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद से जुड़ा है। एक भाई ने मां को धोखे में रखकर जमीन अपने नाम करा ली थी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस घटना से अनजान बनी रही, जिससे उसकी निष्क्रियता उजागर हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X