मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:केडीसी अकादमी ने छह विकेट से जीता मैच – Kdc Academy Won The Match By Six Wickets
बहराइच

Bahraich News:केडीसी अकादमी ने छह विकेट से जीता मैच – Kdc Academy Won The Match By Six Wickets

November 17, 2026


KDC Academy won the match by six wickets.

शहर के केडीसी मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। – स्रोत : आयोजक

बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर सोमवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में सब जूनियर वर्ग का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट अकादमी ने केडीसी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी क्रिकेट क्लब की टीम 21 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। याहया शेख ने 16, अभय कुमार ने 15 और शिवांश गर्ग ने 11 रन बनाए। केडीसी अकादमी की ओर से आरेज खुर्शीद और उत्सव सिंह ने चार-चार विकेट लिए।

113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 24वें ओवर में चार विकेट खोकर 115 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। कप्तान रुद्रांश शुक्ला ने नाबाद 46 रन बनाए, जबकि आरेज खुर्शीद ने 11 रन का योगदान दिया।

केडीसी क्रिकेट क्लब की ओर से रितेश यादव और अभय कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी के लिए उत्सव सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैत्री मैच से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X