जोधपुर:कांग्रेस नेता के घर चोरी करने वाला कुक छिंदवाड़ा से गिरफ्तार, नेताओं के यहां बनाता रहा है खाना – Jodhpur Congress Leader Karan Singh Uchiyarda House Theft Cook Arrested From Chhindwara

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 17, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के मकान में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कुक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पकड़ा है। आरोपी की पहचान छिंदवाड़ा के पनारा निवासी मोहब्बत अमरवंशी के रूप में हुई है, जो पिछले दो-तीन वर्षों से नेता के मकान पर खाना बनाने का काम कर रहा था। वह कई नेताओं के यहां खाना बना चुका है।
छिंदवाड़ा से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
एसआई हरखाराम ने बताया कि हर्षवर्धन सिंह ने 8 नवंबर को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि सेंट्रल स्कीम स्थित उनके मकान से उनकी अनुपस्थिति में चोर कीमती गहने चुराकर ले गया। उन्होंने अपने घरेलू नौकर पर ही संदेह व्यक्त किया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में घर में काम करने वाले कुक की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस छिंदवाड़ा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर जोधपुर ले आई।
कुक के पास से चोरी का सामान बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपी कुक ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके मन में लालच आ गया था, जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: झालावाड़: झालरापाटन में व्यापारी से एक करोड़ फिरौती मांगने वाला आरोपी इंदौर से दबोचा; गोली मारने की दी धमकी
परिवार से अलग रहता है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई वर्षों से अलग-अलग राजनेताओं के घर पर खाना बनाने का काम कर चुका है। वह अपने परिवार से भी पिछले कई वर्षों से अलग रह रहा है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष बताया कि अब उसे अपने किए का पछतावा भी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
November 17, 2026
मां-बेटी ने अपनाया वैराग्य का मार्ग विस्तार फॉक्सवैगन कंपनी की पूर्व ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर 36 वर्षीया अक्षिता बजाज और उनकी 61 वर्षीया मां शिरोमणि 25 नवंबर को चेन्नई में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। पचास लाख रुपये का सालाना पैकेज छोड़कर साध्वी बनने जा रही अक्षिता और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर उनकी मां […]
November 17, 2026
दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने राजस्थान के जोधपुर दुष्कर्म मामले में दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा बरकरार रखने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली आसाराम की याचिका पर सुनवाई सर्दियों की छुट्टियों के […]
November 16, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और समाज में व्यसनों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नशा केवल रासायनिक ड्रग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि चाय-कॉफी के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच भी आज नशे का रूप ले रहे हैं। हर तरह […]
