मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:केशव मौर्य ने दी अखिलेश को चुनौती, कहा- कृष्णभक्ति साबित करनी है तो मथुरा मंदिर निर्माण कराएं – Up: Keshav Maurya Challenges Akhilesh, Says If You Want To Prove Your Devotion To Krishna, Then Get The Mathur
लखनऊ

यूपी:केशव मौर्य ने दी अखिलेश को चुनौती, कहा- कृष्णभक्ति साबित करनी है तो मथुरा मंदिर निर्माण कराएं – Up: Keshav Maurya Challenges Akhilesh, Says If You Want To Prove Your Devotion To Krishna, Then Get The Mathur

November 17, 2026


UP: Keshav Maurya challenges Akhilesh, says if you want to prove your devotion to Krishna, then get the Mathur

केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरा है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव वास्तव में भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं तो उन्हें मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए आगे आना चाहिए और अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसा कि ऐसा करने से शायद समाजवादी पार्टी की डूबती राजनीतिक नैया को कुछ सहारा मिल जाए।

केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा पहले भी कहती थी और आज भी कह रही है कि अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को अपनी कृष्णभक्ति साबित करने के लिए मंदिर निर्माण के समर्थन में खुलकर सामने आना चाहिए। उन्होंने सपा की राजनीतिक स्थिति पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उसकी राजनीति पर भरोसा करना मुश्किल है।

उप मुख्यमंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर कहा कि भाजपा मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X