मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि – Dev Uthani Ekadashi 2026 Receive The Blessings Of Lord Vishnu Be Sure To Perform These 7 Tasks
अध्यात्म

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि – Dev Uthani Ekadashi 2026 Receive The Blessings Of Lord Vishnu Be Sure To Perform These 7 Tasks

November 17, 2026


Dev uthani ekadashi 2026 receive the blessings of Lord Vishnu be sure to perform these 7 tasks

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें ये 7 काम
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Dev Uthani Ekadashi 2026: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इसलिए इस शुभ दिन पर प्रभु का नाम लेते हुए व्रत और पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि जीवन में बढ़ती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी से जुड़े कुछ शुभ कार्य करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।

देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम

1. देवउठनी एकादशी पर तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करें।

2. इस शुभ दिन पर तुलसी के पौधे में पीले धागे में 11 गांठ लगाकर बांधें।

3. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को कच्चा दूध अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।

4. भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय हैं। देवउठनी एकादशी के दिन उन्हें 11 तुलसी दल जरूर अर्पित करें।

5. तुलसी के पास बैठकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

6. तुलसी के पौधे में कलावा बांधकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें।

7. शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।

देवउठनी एकादशी पर क्यों किया जाता है तुलसी विवाह?

देवउठनी एकादशी के अवसर पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह का विशेष विधान है। इस धार्मिक परंपरा को तुलसी विवाह के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

19 या 20 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदयातिथि के नियम के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X