मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:ईशांत सिंह ने दुबई में मॉडर्न पेंटाथलॉन एशियन चैंपियनशिप में जीता एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक – Ishant Singh Won A Gold Medal And A Bronze Medal At The Modern Pentathlon Asian Championships In Dubai
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:ईशांत सिंह ने दुबई में मॉडर्न पेंटाथलॉन एशियन चैंपियनशिप में जीता एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक – Ishant Singh Won A Gold Medal And A Bronze Medal At The Modern Pentathlon Asian Championships In Dubai

November 17, 2026


Ishant Singh won a gold medal and a bronze medal at the Modern Pentathlon Asian Championships in Dubai.

ईशांत।
– फोटो : 1

चरखी दादरी। गांव मानकावास निवासी ईशांत सिंह ने दुबई में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। महज 18 वर्ष की आयु में ईशांत ने एशिया के बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वे रानी लक्ष्मीबाई अकादमी में तीन वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

इस खेल में खिलाड़ी की गति, स्टैमिना, फिटनेस और मानसिक मजबूती की एक साथ परीक्षा होती है। ईशांत ने कठिन चुनौती को स्वीकार करते हुए मंच पर भारत का तिरंगा लहराया। हरियाणा की पहचान अब तक कुश्ती और कबड्डी के गढ़ के रूप में रही है। ईशांत ने एक नए व चुनौतीपूर्ण खेल में पदक जीतकर साबित कर दिया है कि हरियाणा की प्रतिभा किसी एक खेल तक सीमित नहीं है। उनकी यह उपलब्धि जिले के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

कोच चंद्रप्रकाश ने कहा कि ईशांत शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और जुनूनी खिलाड़ी रहे हैं। तीन वर्षों से उन्होंने लगातार मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में एशिया के मंच पर स्वर्ण व कांस्य पदक जीतना हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उन्हें विश्वास है कि ईशांत आने वाले समय में और भी बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करेंगे। ईशांत की सफलता उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और लगन के दम पर सपनों को पूरा करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2024-25 में भी ईशांत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय तैराक के रूप में लंदन से फ्रांस व भारत से श्रीलंका तक तैराकी में नाम रोशन किया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X