युवाओं का सब्र टूटा, सरकार जल्द जारी करे भर्ती कैलेंडर :कैलाश बाई – Youth Have Run Out Of Patience; The Government Must Release A Recruitment Calendar Soon: Kailash Bai

कैलाश बाई, कांग्रेस नेत्री
November 17, 2026

कैलाश बाई, कांग्रेस नेत्री
कोसली। हरियाणा में एचएसएससी ग्रुप-डी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का सब्र अब जवाब देने लगा है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा भर्ती प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेत्री कैलाश बाई ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की भर्तियों के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
हर साल बड़ी संख्या में युवाओं की सरकारी नौकरी के लिए निर्धारित आयु सीमा पूरी हो रही है। ऐसे में भर्ती में देरी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कैलाश बाई ने कहा कि कई युवा वर्षों से सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन बार-बार अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार को युवाओं की भावनाओं और उनके भविष्य को गंभीरता से समझना चाहिए। केवल घोषणाएं करने से रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होंगे, बल्कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करना जरूरी है।
उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि एचएसएससी ग्रुप-सी और ग्रुप-डी भर्ती की स्थिति जल्द स्पष्ट की जाए। इसके साथ ही भर्ती कैलेंडर जारी कर रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करवाई जाए, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिल सके।
November 17, 2026
कोसली। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में युवा क्लब कोसली की ओर से सातवीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-10 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नठेरा के मयंक यादव और लड़कियों में निंदाना (रोहतक) की खुशी प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में कोसली, रोहतक, झज्जर और नारनौल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक […]
November 17, 2026
रेवाड़ी। बच्चों और किशोरों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और डिजिटल दुनिया के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रेवाड़ी ने ‘स्वस्थ पीढ़ी अभियान-2026’ शुरू किया है। ‘स्वस्थ रेवाड़ी, सजग रेवाड़ी’ की थीम पर चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान की शुरुआत शहर के एक निजी स्कूल में […]
November 17, 2026
मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट अशोक लांबा को ज्ञापन सौंपते कर्मचार रेवाड़ी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कुरुक्षेत्र में आंदोलनरत अतिथि अध्यापकों और उनके नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला रेवाड़ी के कर्मचारी संगठनों ने एकजुटता दिखाई। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट अशोक […]
