मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खंडवा:सड़क चौड़ीकरण के दौरान मजार हटाने पर भारी हंगामा, पीछे हटी जेसीबी – Khandwa Masingska Imile Chowk Mazar Removal Protest Road Widening
खंडवा

खंडवा:सड़क चौड़ीकरण के दौरान मजार हटाने पर भारी हंगामा, पीछे हटी जेसीबी – Khandwa Masingska Imile Chowk Mazar Removal Protest Road Widening

November 17, 2026


खंडवा शहर के मानसिंगका आईमिल चौराहे पर मंगलवार दोपहर मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक मजार हटाने को लेकर भारी हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची, तो विरोध में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। लोगों ने हटाई जा रही हजरत कासमशाह वली की मजार को अपने संरक्षण में लेकर पुनः उसी स्थान पर स्थापित कर दिया। लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन को मौके से अपनी जेसीबी मशीन वापस हटानी पड़ी।

सड़क चौड़ीकरण और मजार का मामला

सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के अनुसार शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान के तहत सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इस योजना के दायरे में मजार का आठ से 10 फीट हिस्सा आ रहा है। मजार के ठीक पीछे आईमिल की एक ऊंची दीवार है, जिसे गिराना जरूरी है। दीवार ढहाने के दौरान मलबा मजार पर गिरने से क्षति होने की पूरी आशंका थी। इसी वजह से प्रशासन पहले मजार को स्थानांतरित करने की कार्रवाई कर रहा था, जिससे बाद में दीवार गिराई जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि असंतुष्ट लोगों को अपनी बात रखने और वार्ता का पूरा अवसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- भोपाल मास्टर प्लान पर किसानों का गुस्सा: ड्राफ्ट की कॉपी जलाई, बोले- खेती की जमीन का नहीं बदलने देंगे लैंडयूज

khandwa masingska imile chowk mazar removal protest road widening

खंडवा में मजार हटाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा विरोध

शहर काजी ने उठाए सवाल

खंडवा शहर काजी सैय्यद निसार अली ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें मोहल्ले वालों से सूचना मिली थी कि सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के कर्मचारी मानसिंह ऑयल मिल के पास सड़क किनारे स्थित दरगाह को हटाने पहुंचे हैं। जब तक काजी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, प्रशासन की टीम दरगाह का शेड हटा चुकी थी। इसके बाद वहां भारी विरोध दर्ज कराया गया। काजी निसार अली के मुताबिक, उन्होंने प्रशासन से गुजारिश की कि यह पुराना शहर है और यहां सड़कों के किनारे कई इबादतगाहें हुआ करती थीं, इसलिए इसे न हटाया जाए। प्रशासन ने तर्क दिया कि वे मानसिंह ऑयल मिल की दीवार हटाना चाहते हैं। इस पर काजी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह निजी भूमि का मामला है। शहर काजी के अनुसार प्रशासन को मिल प्रबंधन को नोटिस देना चाहिए था ताकि वे खुद अपनी दीवार हटा लें। इसको लेकर काजी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मौके पर अधिकारियों से आदेश की कॉपी मांगी, तो उन्होंने दिखाने से इनकार कर दिया और कहा कि वे शहर में जो चाहेंगे वो करेंगे।

khandwa masingska imile chowk mazar removal protest road widening

खंडवा में मजार हटाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा विरोध

प्रशासनिक कार्रवाई और पुलिस बल की तैनाती

हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शहरकाजी सैयद निसार अली ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पास के शॉपिंग मॉल और बाजार के व्यापारियों के प्रभाव में आकर यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन चौड़ीकरण का पूरा खाका जनता के सामने रखे और यह स्पष्ट करे कि कहां तक अतिक्रमण चिह्नित किया गया है।

क्षेत्र में तनाव बढ़ता देख स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व सीएसपी अभिनव बारंगे कर रहे थे और शहर के कई थानों से पुलिस बल बुला लिया गया। फिलहाल मौके पर शांति बनाए रखने के लिए बल तैनात है और अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X