मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:छात्र ने परीक्षा से पहले की खुदकुशी – Student Commits Suicide Before Exam

November 17, 2026


चित्रकूट। शहर के पासियाना मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने सोमवार रात को खुदकुशी कर ली।

उसकी मंगलवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होनी थीं। पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है जिससे उसकी मानसिक परेशानी का पता चला है।

राजापुर क्षेत्र के हरदौली डोडिया पुरवा का निवासी हरीश चंद्र (17) चित्रकूट इंटर कॉलेज का 11 छात्र का था। उसके पिता बेनी प्रसाद ने बताया कि हरीश चंद्र मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भी चल रहा था।

सहपाठी सनी कुमार ने जानकारी दी कि हरीश चंद्र 4 नवंबर को गांव गया था। वह सोमवार को कर्वी से लौटा था और परिचय पत्र लेने दोबारा गांव चला गया था।

इसी दौरान कमरे में अकेले हरीश चंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। रात को सनी कुमार के लौटने पर घटना का पता चला। कोतवाल बलराम ने बताया कि डायरी में लिखे नोट से मानसिक परेशानी का पता चलता है।

उसने नोट में किसी को दोषी न ठहराने की बात लिखी है। वह तीन भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X