बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:मैहरे-धनेटा सड़क पर बेतरतीब पार्किंग बनी मुसीबत – Haphazard Parking On The Mahre-dhaneta Road Has Become A Problem
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:मैहरे-धनेटा सड़क पर बेतरतीब पार्किंग बनी मुसीबत – Haphazard Parking On The Mahre-dhaneta Road Has Become A Problem

November 18, 2026


दोनों ओर खड़े वाहनों से सिकुड़ा मार्ग, आमने-सामने से गुजरना मुश्किल

लोगों ने पुलिस और प्रशासन से की अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत मैहरे-धनेटा सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आमने-सामने से आने वाले वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों कमल किशोर, राज कुमार, देवराज, कोमल कुमारी, रंजना देवी और राजदीप ने कहा कि सड़क किनारे लंबे समय तक वाहन खड़े रहने से यातायात बाधित होता है।

कई स्थानों पर सड़क इतनी संकरी हो जाती है कि दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल हो जाता है। दुकानों के सामने भी अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मैहरे-धनेटा मार्ग धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन चालक और श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में बेतरतीब पार्किंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने तथा संवेदनशील स्थानों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। कोट:

मामला ध्यान में आया है। जल्द ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने वालों को निर्देश दिए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। -हरीश गुलेरिया डीएसपी, बड़सर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X