बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
तपोवन में कल करेंगे विस का घेराव :इंद्रदत्त – Will Lay Siege To The Legislative Assembly At Tapovan Tomorrow: Indradatt
कुल्लू

तपोवन में कल करेंगे विस का घेराव :इंद्रदत्त – Will Lay Siege To The Legislative Assembly At Tapovan Tomorrow: Indradatt

November 18, 2026


Will lay siege to the Legislative Assembly at Tapovan tomorrow: Indradatt

कुल्लू में धरने पर बैठे सयुक्त पेशनर संघ के पेंशनर।-संवाद

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला कुल्लू का मांगों को लेकर धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से मांगों पर कोई निर्णय न लेने से पेंशनरों में नाराजगी है। समिति ने अब 19 नवंबर को धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है।

इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के पेंशनर सरकार के समक्ष मांगें उठाएंगे। समिति के प्रधान इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार ने अभी तक विभिन्न पेंशनर संगठनों की मांगें पूरी नहीं की हैं। कुल्लू जिले से करीब 300 पेंशनरों के शामिल होने की उम्मीद है। धरने में टीडी ठाकुर, पूर्ण देव शर्मा, जय गोपाल शर्मा, सुरेंद्र सूद, प्रभु दयाल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पेंशनरों ने कहा कि मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए विधानसभा घेराव से आवाज उठाई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X