बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:पीना गांव में लगाई सोलर फेंसिंग – Solar Fencing Installed In Peena Village

November 18, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Tue, 17 Nov 2026 05:53 PM IST

Solar fencing installed in Peena village

तिलवाड़ा। जंगली जानवरों से खेती को बचाने के लिए पीना गांव में सोलर फेंसिंग लगाई गई है। मां राजराजेश्वरी सेवा संगठन के संस्थापक कमलेश उनियाल ने तिलवाड़ा क्षेत्र के पीना गांव में यूकेडी नेता सूरत सिंह झिंक्वाण के आवास पर एकल परिवार के लिए स्थापित सोलर फेंसिंग का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पीना गांव की महिलाओं की ओर से उनके समक्ष जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान की समस्या रखी गई थी। इसके करीब 40 आवेदन आए थे। सरकारी प्रक्रियाओं के माध्यम से एक वर्ष में दो परिवारों को मदद मिली। इसके बाद वे अपने स्तर से गांवों में सोलर फेंसिंग स्थापित कर रहे हैं। अब तक संगठन ने 80 गांवों में सोलर फेंसिंग लगवाई है। इस अवसर पर सूरत सिंह झिंक्वाण आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X