क्या था याल्टा सम्मेलन जिसकी तरह बताई जा रही जिनपिंग-ट्रंप और पुतिन की होने वाली महामुलाकात
क्या था याल्टा सम्मेलन जिसकी तरह होगी जिनपिंग-ट्रंप और पुतिन की महामुलाकात
Last Updated:
APEC Summit 2026: चीन के शेनजेन में 19 नवंबर को होने वाली APEC समिट में डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमिर पुतिन और शी जिनपिंग एक मंच पर नजर आएंगे. यह मुलाकात ठीक उस तरह होगी, जैसी 1945 में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद हुई थी, जिसमें सोवियत संघ, ब्रिटेन, और अमेरिका शामिल हुए थे, जिनसे दुनिया को बदल दिया था.
एक तरफ तस्वीर याल्टा सम्मेलन की है, दूसरी तरफ तस्वीर आगामी महामुलाकात की है, जिसमें जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप नजर आ रहे हैं. ये पेंटिंग रूसी कलाकार एलेक्सी ने बनाई है. (फोटो-विकीपीडिया/रॉयटर्स)
Xi Jinping-donald-Trump and Putin : 1945 में जब सेकेंड वर्ल्ड वॉर खत्म होने था. जर्मनी की हार तय हो चुकी थी. सवाल ये था कि अब दुनिया कैसी होगी? इसी सवाल पर चर्चा करने के लिए फरवरी 1945 में दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक मंच पर आईं, जिसे इतिहास में याल्टा सम्मेलन के तौर पर जाना जाता है. 4 से 11 फरवरी तक क्रीमिया के याल्टा में हुए इस सम्मेलन के मेजबान सोवियत संघ के जोसेफ स्टालिन थे. मेहमान थे अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल.
दुनिया के तीन सबसे शक्तिशाली नेता. तीनों उन देशों के बारे में फैसले ले रहे थे जो असल में वहां थे ही नहीं. अब उसी याल्टा सम्मेलन की तुलना चीन के शैनजेन में होने वाली APEC समिट से की जा रही है, जिसमें एक बार फिर तीन सुपरपावर एक मंच पर दिखाई देंगे. बदलाव सिर्फ इतना होगा कि इस बार ब्रिटेन की जगह तीसरा सुपरपावर चीन होगा.
19 नवंबर को इतिहास में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग एक मेज पर बैठे नजर आएंगे. दुनिया में जिस तरह तनाव और युद्ध के हालात हैं. ऐसे में ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. खासकर दो बड़े मोर्चों यानी रूस-यूक्रेन और अमेरिका-ईरान को लेकर कोई ठोस फैसला मिलने की उम्मीद है. इसीलिए इस बैठक को याल्टा 2.0 कहा जा रहा है. इसीलिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यह मीटिंग यूक्रेन की पीठ पीछे जंग का समझौता करने का मंच बन सकती है. जबकि जापान टाइम्स ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि तीनों लीडर्स विश्व की ऐसी समस्याओं पर फैसला ले सकते हैं, जिन्हें मानना छोटे देशों की मजबूरी होगी.
शेनजेन में क्या होने वाला है?
दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा चीन में होने वाली शेनजेन समिट की है. इस समिट में तीनों नेता एक मेज पर बैठे नजर आएंगे. इसका गवाह बनेगा APEC शिखर सम्मेलन. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस महामुलाकात के लिए पिछले कई महीनों से तैयारी की जा रही है. बैठक के मुद्दे तय किए जा रहे थे और चीन को इस बात पर राजी किया जा रहा था कि इस मुलाकात को रखा जाए. कुछ दिन पहले तक चीन इस मुलाकात में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था. हालांकि अब बीजिंग की ओर से इसे हरी झंडी दे दी गई है. 19 नवंबर को दोपहर ढाई बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन एक टेबल पर नजर आएंगे.
ये पेंटिंग रूसी कलाकार एलेक्सी ने बनाई है. (फोटो-रॉयटर्स)
याल्टा सम्मेलन में क्या हुआ था?
याल्टा सम्मेलन में जब अमेरिका, सोवियत संघ और ब्रिटेन के सुप्रीम लीडर मिले थे तब कई अहम सवाल थे. दरअसल उस वक्त तक जर्मनी लगभग हार चुकी थी. सोवियत सेना बर्लिन के करीब पहुंच रही थी. अमेरिका और ब्रिटेन पश्चिमी यूरोप से जर्मनी की ओर बढ़ रहे थे. सवाल ये था कि जर्मनी की हार के बाद उसका शासन कौन चलाएगा. पौलेंड और पूर्वी यूरोप में किस तरह की सरकारें होगीं और जापान के खिलाफ युद्ध में सोवियत संघ की क्या भूमिका होगी.
याल्टा सम्मेलन ने कैसे बदली दुनिया?
तीनों सुपरपावर की बैठक में जर्मनी को अमेरिका, ब्रिटेन, सोवियत संघ और फ्रांस के कब्जे वाले चार क्षेत्रों में बांटने की व्यवस्था बनी. इसी बैठक से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का रास्ता साफ हुआ. तय हुआ कि 25 अप्रैल 1945 को सैन फ्रांसिस्को में सम्मेलन बुलाया जाएगा जहां संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर काम होगा.
इसी बैठक में तय हो गया था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों का मतदान और वीटो अधिकार कैसा होगा. इसमें जापान को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया. डिसाइड किया गया कि जापान के खिलाफ युद्ध में सोवियत संघ भी शामिल होगा. इसके अलावा पौलेंड की सीमा पर बनने वाली सरकार कैसी होगी ये भी इस बैठक का अहम मुद्दा था.

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…
और पढ़ें
