हरियाणा:उत्तरी बर्फीली हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदला, सामान्य से 2 डिग्री कम हुआ हिसार व पंचकूला का तापमान – Cold Northerly Winds Have Altered Weather Conditions, With Temperatures In Hisar And Panchkula Dropping

हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक
November 18, 2026

हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक
पश्चिमी विक्षोभ के बाद उत्तरी बर्फीली हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे ठंडा था।
मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हुई है। प्रदेश में दो दिन हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में बदलाव आया। हिमाच्छादित पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही हवाओं ने मैदानी राज्यों के तापमान को काफी गिरा दिया है। हिसार और पंचकूला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। महेंद्रगढ़ में 10.0, यमुनानगर में 10.1 और बावल रेवाड़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। करनाल में 10.2 और 10.7, नारनौल-कैथल में 10.5, झज्जर में 10.8 तथा अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम का पूर्वानुमान
चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रहेगी। मैदानी राज्यों में 22 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी बनी रहेगी। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। सुबह के समय हल्का धुंध कोहरा देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने धुंध-कोहरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
हवा सुधरी, राहत की सांस
सोमवार को 338 एक्यूआई के साथ हिसार देश का सबसे प्रदूषित शहर बना था। मंगलवार को हिसार के एक्यूआई में सुधार हुआ। हिसार का औसत एक्यूआई 149 दर्ज किया गया जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। पिछले 17 दिन में यह दूसरा सबसे कम एक्यूआई था जबकि 10 दिन यह 300 से अधिक रहा।
November 17, 2026
हिसार। टायरों की किल्लत ने रोडवेज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। स्थिति यह है कि 28 बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। ऐसे में लोकल रूट पर परिवहन व्यवस्था चरमराने लगी है। यात्री निजी वाहनों में महंगा सफर के लिए मजबूर हैं। अधिकारियों को भी यह जानकारी नहीं है कि मुख्यालय से नए टायरों […]
November 17, 2026
हिसार। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के निरीक्षक आनंद कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक निजी स्कूल में कार्यरत कर्मचारी की बेटी के एमबीबीएस दाखिले के लिए जरूरी सत्यापित रिपोर्ट देने की एवज में 40 हजार […]
November 17, 2026
हिसार। लाल डोरा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनकी संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक दिलाने के लिए 18 नवंबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत पात्र लोगों को नियमानुसार मालिकाना हक के प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि अभियान के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू होगा जिस पर नागरिक […]
