बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मंगेतर से विवाद के बाद उठाया कदम, अगले महीने थी शादी, जांच शुरू – Kanpur Young Man Died By Hanging He Took The Step Following A Dispute With His Fiancée
कानपुर

कानपुर:युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मंगेतर से विवाद के बाद उठाया कदम, अगले महीने थी शादी, जांच शुरू – Kanpur Young Man Died By Hanging He Took The Step Following A Dispute With His Fiancée

November 18, 2026


Kanpur young man died by hanging he took the step following a dispute with his fiancée

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ की दीदार बस्ती में मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद फरियाद अहमद उर्फ सुल्तान (21) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक 14 दिसंबर को उसकी लव मैरिज को अरेंज मैरिज में बदलने की तैयारी थी। घटना से पहले मंगेतर से फोन पर कहासुनी हुई थी।

इसके बाद खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में चला गया और फंदे पर लटक गया। फरियाद मूलरूप से गोंडा के मनकापुर का रहने वाला था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X