बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नूंह

Nuh News:संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस – Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Dowry Death Case Registered

November 18, 2026


नूंह। गांव बाजड़का में शादी के महज पांच महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका मशीरा का निकाह 11 जून को गांव बाजड़का निवासी वाजिद के साथ हुआ था। उसके भाई हनीफ के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कार और दो लाख रुपये की मांग कर मशीरा को प्रताड़ित कर रहा था। मायके पक्ष के समझाने के बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मशीरा तीन महीने की गर्भवती थी। 14 नवंबर को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने पति वाजिद, ससुर माजिद और सास सहरूना पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X