बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:प्रदेश के 126 परीक्षा केंद्रों पर आज होगी डीएलएड परीक्षा – D.el.ed. Examination To Be Held Today At 126 Exam Centers Across The State

November 18, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

Updated Wed, 18 Nov 2026 12:53 AM IST

D.El.Ed. examination to be held today at 126 exam centers across the state

रामनगर। प्रदेशभर में बुधवार को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उत्तराखंड बोर्ड की ओर से प्रदेश के 126 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार ढाैंडियाल ने बताया कि इस साल डीएलएड परीक्षा में 32,458 अभ्यर्थियों पंजीकृत हैं। इसे देखते हुए केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X