बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शामली

Shamli News:पंचायत के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल, रोहित प्रधान को दी चुनौती – Provocative Video Goes Viral On Social Media Following A Panchayat Meeting

November 18, 2026


कैराना (शामली)। ऊंचागांव में हुई महापंचायत के बाद सोशल मीडिया पर दूसरे वर्ग के दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सहारनपुर जिला अध्यक्ष रोहित प्रधान, निवासी बीरखेड़ी, गंगोह को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर जहानपुरा आने की चुनौती दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मंगलवार को वायरल हुए एक मिनट एक सेकंड के वीडियो में दोनों युवक रोहित प्रधान पर ऊंचागांव आकर गाली देने और मुसलमानों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। जहानपुरा आने की चुनौती देते हुए एक युवक कहता है कि यदि वह यहां से बचकर चले गए तो उसके मुंह पर थूक देना।

गौरतलब है कि रविवार को ऊंचागांव में अपहृत किशोरी की बरामदगी, कथित लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर महापंचायत हुई थी। इसके बाद वायरल हुए वीडियो से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ हेमंत ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X