बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:बाइक सवार तीन दोस्त ट्राॅली से भिड़े, एक की मौत – Three Friends On A Motorcycle Collide With A Trolley; One Dies
फ़तेहपुर

Fatehpur News:बाइक सवार तीन दोस्त ट्राॅली से भिड़े, एक की मौत – Three Friends On A Motorcycle Collide With A Trolley; One Dies

November 18, 2026


Three friends on a motorcycle collide with a trolley; one dies.

फोटो-28-फतेहपुर: हादसे की खबर पर सीएचसी पहुंचे परिजन। संवाद
– फोटो : Archive

नगरुवा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक होने की वजह से हादसा

परिवार का इकलौता चिराग बुझा, दो साथी रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

धाता। प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ धाम से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक मंगलवार रात सामने से आ रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक को डॉक्टर ने सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने दो युवकों की हालत नाजुक देखकर कौशांबी जिले के मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

थाना क्षेत्र के भूला गांव के दिनेश कुमार प्रजापति (20), दीपक कोरी (20), विक्रम रैदास (21) दोस्त थे। तीनों एक बाइक से प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ धाम से घूमकर घर लौट रहे थे। थाने के नगरुवा मोड़ के पास सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची। बाइक सवार ट्रॉली के साइड हिस्से से टकराए। तीनों के सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दिनेश प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक और विक्रम को रेफर किया गया। सीएचसी में दिनेश के पिता सूरजपाल प्रजापति, बतशिया व अन्य घायलों के परिजन पहुंचे हैं। सूरजपाल ने बताया कि बड़े पुत्र की 10 वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। छोटे बेटे दिनेश की भी हादसे में जान गई है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि घायलों को पुलिस के साथ मंझनपुर भेजा गया है। दोनों की हालत गंभीर है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X