प्रयागराज :अतीक के शूटर के रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार, एक करोड़ की स्मैक बरामद – Three Arrested, Including A Relative Of Atiq’s Shooter; Smack Worth One Crore Recovered

arrest
November 18, 2026

arrest
शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फाफामऊ पुलिस और गंगानगर जोन की सर्विलांस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 515 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.03 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में माफिया अतीक अहमद के शूटर अख्तर का रिश्तेदार सनाउल्लाह उर्फ रानू भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रयागराज से लेकर गाजियाबाद समेत कई शहरों में नशे का नेटवर्क चला रहे थे।
डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मलाक हरहर स्थित एक कार्यालय के पास स्मैक की बड़ी खेप लेकर आने वाले हैं। इस पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुराना कटरा निवासी सनाउल्लाह उर्फ रानू, मनोज बारी और धूमनगंज के हरवारा निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक की खेप धूमनगंज के ताड़बाग इलाके से लाई जाती थी। बरामद खेप को गाजियाबाद भेजने की तैयारी थी। आरोपियों ने पूछताछ में लकी नाम के व्यक्ति का भी नाम लिया है। उसे एक दिन पहले ही कैंट पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
वहीं, दो दिन पहले धूमनगंज के ताड़बाग में पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने भी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब इन सभी मामलों के बीच संभावित कड़ियों और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
November 18, 2026
दामाजी महादेव पाकमोडे। फाइल फोटो । विस्तार संगम में स्नान के दौरान डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु दामाजी महादेव पाकमोडे (45) का शव 48 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। जिस स्थान पर वह डूबे थे, उसी जगह गहराई में उनका शव मिला। दो दिनों से गोताखोर और जल पुलिस उनकी तलाश में जुटी […]
November 18, 2026
*फोटो कैप्शन -*तरौल गांव में भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कथा कहते आचार्य क्षेत्र के तरौल गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को कथा व्यास राघवेंद्राचार्य ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान ने कारागार में वसुदेव-देवकी के यहां जन्म लिया। उन्होंने वामन […]
November 17, 2026
तीन महीने से चना, अरहर दाल और सरसों तेल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। आटा, मैदा और चीनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम आदमी की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है और मुश्किलें बढ़ गई हैं। अरहर की दाल फुटकर बाजार में 150 रुपये […]
