बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड: नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा – Harish Rawat Expresses Desire To Contest 2027 Uttarakhand Elections From Haridwar Seat
हरिद्वार

उत्तराखंड: नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा – Harish Rawat Expresses Desire To Contest 2027 Uttarakhand Elections From Haridwar Seat

November 18, 2026


Harish Rawat expresses desire to contest 2027 uttarakhand elections from haridwar seat

पूर्व सीएम हरीश रावत

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात में चुनाव लड़ने के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व चाहेगा तो वह चुनाव लड़ेंगे। हरदा ने हरिद्वार की खानपुर, लक्सर और इसके आसपास की किसी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली में दोनों नेताओं से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही है। उत्तराखंड की राजनीतिक व चुनावी रणनीति पर लंबी चर्चा हुई है। उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस को सत्ता में लाने और कम से कम 45 सीटें जीतने का रोडमैप भी राष्ट्रीय नेताओं के सामने रखा।

दिल्ली से लौटने के बाद चुनाव लड़ने के सवाल पर हरदा ने कहा, मैं अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर चुका हूं कि मुझे पद की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है मगर प्रदेश कांग्रेस को तय करना है कि हरीश रावत चुनाव लड़े या न लड़े। हरिद्वार की खानपुर व लक्सर सीट की जनता चाहती है कि मैं एक बार उनका प्रतिनिधित्व करूं।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: विधायकों की गोपनीय अग्निपरीक्षा, कुछ चेहरे बदल भी सकती है भाजपा, कई स्तर पर चल रहा सर्वे का काम

अब यह पार्टी को तय करना है। अगर पार्टी नहीं चाहती है कि चुनाव लड़ूं तब भी मैं पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जी जान से मेहनत करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही वह राष्ट्रीय नेताओं से दोबारा मुलाकात करेंगे। कहा कि उत्तराखंड में आगामी चुनाव के लिए पार्टी को स्थानीय मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हुए काम करने और जनता के बीच जाने की जरूरत है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X