उदयपुर में फिर सजा शाही शादी का जश्न:शाहिद के ठुमकों ने लूटी महफिल, कैटरीना-वाणी समेत सितारों से सजी रात – Udaipur: Shahid Kapoor Steals The Show As Katrina, Vaani Join A Star-studded Night Celebration Events

शाहिद के ठुमकों से सजी महफिल
November 18, 2026

शाहिद के ठुमकों से सजी महफिल
लेकसिटी उदयपुर में मंगलवार रात बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में एक भव्य निजी शादी समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उनके डांस मूव्स और खास अंदाज ने मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में अभिनेत्री कैटरीना कैफ, वाणी कपूर, मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। रातभर चले इस आयोजन में देश के कई विशिष्ट मेहमानों ने भी शिरकत की।
शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस ने समां बांधा
उदयपुर में आयोजित हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में मंगलवार रात फिल्मी सितारों और मशहूर कलाकारों की महफिल सजी। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से समारोह में चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपने खास अंदाज और शानदार डांस मूव्स से मेहमानों का खूब मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुति के दौरान समारोह में मौजूद मेहमान भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। बॉलीवुड गानों और कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।
कैटरीना, वाणी, हर्षदीप और समय रैना भी हुए शामिल
इस भव्य समारोह में कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, अभिनेत्री वाणी कपूर, मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना सहित मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। सभी सितारे मंगलवार को डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से वे सीधे समारोह से जुड़े होटलों के लिए रवाना हुए। कलाकारों की मौजूदगी और उनकी प्रस्तुतियों ने शादी समारोह को खास बना दिया। संगीत और मनोरंजन के बीच मेहमानों ने जमकर जश्न मनाया।
ये भी पढ़ें: उदयपुर: अवैध गैस रिफिलिंग हादसे में हुई थी चार की मौत, अब दस साल बाद दुकान मालिक को आठ साल की सजा
फेयरमोंट और मैरियट में हुए कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार शादी समारोह से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम उदयपुर के प्रतिष्ठित होटल फेयरमोंट और मैरियट में आयोजित किए गए। निजी आयोजन होने के चलते सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मेहमानों की आवाजाही और कार्यक्रमों को लेकर गोपनीयता भी बरती गई। हालांकि शादी किसकी है और समारोह में शामिल विशिष्ट मेहमानों की पूरी सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।
वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खास पहचान रखता है उदयपुर
गौरतलब है कि उदयपुर अपनी शाही विरासत, खूबसूरत झीलों और आलीशान होटलों के कारण देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खास पहचान रखता है। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां यहां अपने निजी और भव्य समारोह आयोजित कर चुकी हैं। एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने इसे चर्चा में ला दिया है।
November 18, 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) – फोटो : adobestock विस्तार अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-2 ने भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुए कार हादसे में चार युवकों की मौत के 10 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में टायर दुकान मालिक को आठ साल के सश्रम कारावास की […]
November 17, 2026
करोड़ों रुपये का कारोबार, सुख-सुविधाओं से भरी जिंदगी और समाज में स्थापित पहचान… आमतौर पर लोग ऐसी जिंदगी को और बेहतर बनाने के सपने देखते हैं, लेकिन गुजरात के सूरत में रहने वाले दिलीपभाई भोगर और उनके परिवार ने इससे बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। करीब 15 करोड़ रुपये का सालाना कपड़ा कारोबार चलाने वाले […]
