बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:आराधना मिश्रा बोलीं- भाजपा के लोग आस्था के नाम पर वोट मांगते, 2027 में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार – Kanpur Aradhana Mishra Says Bjp Members Seek Votes In Name Of Faith India Alliance Form Government In 2027
कानपुर

कानपुर:आराधना मिश्रा बोलीं- भाजपा के लोग आस्था के नाम पर वोट मांगते, 2027 में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार – Kanpur Aradhana Mishra Says Bjp Members Seek Votes In Name Of Faith India Alliance Form Government In 2027

November 18, 2026


Kanpur Aradhana Mishra says BJP members seek votes in name of faith INDIA alliance form government in 2027

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
– फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी के दौरे पर जा रही कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बुधवार सुबह कानपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जाजमऊ गंगापुल और नासिर अस्पताल के सामने बड़ी संख्या में एकत्र कांग्रेसियों ने “जय कांग्रेस, तय कांग्रेस” के नारे लगाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने आगामी राजनीतिक रणनीतियों और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे बयान दिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए धर्म के अलावा और कोई आधार नहीं बचा है। पहले अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन आज सरकार न तो प्रभु श्रीराम के चढ़ावे की रक्षा कर पा रही है और न ही श्रीकृष्ण के चढ़ावे की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सनातन धर्म की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X