बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:भागवत कथा में गूंजा प्रेम और सद्भाव का संदेश – The Message Of Love And Harmony Resonated During The Bhagavata Katha

November 18, 2026


पाली/बंगरिया। सिद्ध क्षेत्र अमझरा घाटी में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास श्यामा किशोरी लक्ष्मी ने विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने महारास लीला, कंस वध, सांदीपनि आश्रम में शिक्षा, उद्धव-गोपी संवाद और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह जैसे प्रसंगों का वर्णन किया।

महारास लीला में निश्चल प्रेम और भक्ति का महत्व बताया गया। कंस वध से अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा दी गई। सांदीपनि आश्रम की कथा से गुरु के सम्मान और अनुशासन का महत्व समझाया गया। उद्धव-गोपी संवाद ने प्रेम और भाईचारे को जीवन का आधार बताया। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह को पवित्र संस्कार बताते हुए दहेज और दिखावे से दूर रहने की बात कही गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की भव्य झांकी सजाई गई। महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X